Uncategorized

शिक्षकों का ऑनलाइन हल्ला बोल, ट्विटर पर छाया आंदोलन

बिहार माध्यमिक विद्यालय अध्यापक संघ के नेतृत्व में राज्यकर्मी शिक्षकों ने रविवार को सोशल मीडिया पर डिजिटल आंदोलन छेड़ दिया। हैशटैग #CMNitishGive7thPayToTeachers के साथ शिक्षकों, छात्रों और समर्थकों ने लाखों ट्वीट कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से 7वें वेतनमान की माँग की। यह हैशटैग घंटों तक राष्ट्रीय ट्रेंड में रहा।

शिक्षकों का कहना है कि देश के अधिकांश राज्यों में सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू हो चुकी हैं, लेकिन बिहार के राज्यकर्मी शिक्षक अब तक इससे वंचित हैं। बढ़ती महंगाई और स्थिर वेतन के कारण उनके लिए सम्मानजनक जीवन यापन कठिन होता जा रहा है।

संघ के अध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने कहा कि यह सिर्फ एक ऑनलाइन ट्रेंड नहीं, बल्कि बिहार के लाखों शिक्षकों की सामूहिक आवाज़ और वर्षों से लंबित वाजिब हक़ की पुकार है। बिहार के शिक्षक मुख्यमंत्री से अनुरोध करते हैं कि जैसे अन्य कर्मचारियों की माँगें पूरी हुई हैं, वैसे ही राज्यकर्मी शिक्षकों का सांतवा वेतनमान भी तुरंत लागू हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading latest news...