News

खुशबू ठाकुर ने दिखाई महिलाओं को आर्थिक आज़ादी की राह

सारण जिले में महिला सशक्तिकरण की एक नई मिसाल कायम हुई है। हाल ही में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों और गिफ्ट हैंपर्स को प्रदर्शित किया गया, जिसे खूब सराहा गया।

इस सफल आयोजन के केंद्र में रहीं फेम फाउंडेशन की निदेशक खुशबू ठाकुर, जिन्होंने महिलाओं को प्रशिक्षण देकर मंच तक पहुँचाया। उनकी इस पहल को आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम माना गया। कार्यक्रम में आईपीएस अधिकारी विकास वैभव, डॉ. प्रीति बाला, डॉ. रूपाश्री, अंतरराष्ट्रीय गायिका नीतू नूतन और रिया राजपूत समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे। इस कार्यक्रम में खुशबू ठाकुर को आईपीएस विकास वैभव द्वारा सम्मानित किया गया।

गिफ्ट हैंपर्स पाकर अतिथियों ने महिलाओं की प्रतिभा और मेहनत की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि ग्रामीण सशक्तिकरण की प्रेरणादायक कहानी है। खुशबू ठाकुर ने बताया कि अब महिलाएं आर्थिक रूप से सक्षम होकर अपने परिवार और समाज में बदलाव ला रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading latest news...