Recent News

शिक्षक हितों के लिए समर्पित नेता समरेंद्र बहादुर सिंह को साथियों ने दी जन्मदिन की बधाई

शिक्षा के मैदान में संघर्ष और सेवा का प्रतीक बन चुके सारण स्नातक क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी तथा आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों ने अपने प्रिय नेता को न केवल जन्मदिन की बधाई दी, बल्कि उनके दीर्घायु, सशक्त नेतृत्व और शिक्षकों के उज्जवल भविष्य की कामना भी की।

पूर्व जिला पार्षद कन्हैया यादव ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए उनके सामाजिक सरोकार और शैक्षणिक संघर्षों को आज के शिक्षकों के लिए प्रेरणा बताया। समरेंद्र बहादुर सिंह ने सभी साथियों का धन्यवाद किया और दो टूक शब्दों में कहा कि मेरे शरीर का कतरा-कतरा शिक्षकों के नाम है। उन्होंने सभी शिक्षकों से अपील की कि वे एकजुट होकर अपने अधिकारों और सम्मान की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाएं।

इस मौके पर संजय यादव, सत्यनारायण साह, विनोद राय, हवलदार मांझी, निजाम अहमद, पीयूष तिवारी, फिरोज इकबाल, अंकित सिंह, संजय पांडेय, मिथलेश सिंह, रविन्द्र ठाकुर, शौकत अली अंसारी, पिंटू बैठा समेत कई शिक्षक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading latest news...